पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसीटीसी में हुई इंस्पायर अवार्ड मैनेजमेंट ट्रेनिंग

डीसीटीसी में हुई इंस्पायर अवार्ड मैनेजमेंट ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| राज्यके मॉडल जिला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र डीसीटीसी में शुक्रवार को नोडल स्कूलों के संस्था प्रधानों की इंस्पायर अवार्ड मैनेजमेंट ट्रेनिंग हुई। डीसीटीसी स्टेट कॉडिनेटर ओम फगेड़िया ने बताया कि नोडल स्कूलों के तहत आने वाली सभी स्कूलों को इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत स्कूल का रजिस्ट्रेशन करने के लिए तथा कक्षा छह से 10 तक चयनित एक-एक विद्यार्थी को स्कूल नोमिनेशन फार्म ऑनलाइन भरने की ट्रेनिंग दी गई। राजकीय बागला स्कूल के तहत आने वाली 51 स्कूलों के संस्था प्रधानों को प्रोेजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने का प्रशिक्षण दिया गया। केंद्राधीक्षक किशन गहनोलिया ने योजना के बारे में जानकारी दी। सभी संस्था प्रधानों को अपनी ई-मेल आईडी प्रतिदिन चैक करने आवश्यक सूचनाएं शीघ्र भेजने के लिए पाबंद किया गया। डीसीटीसी सहायक प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने इंस्पायर अवार्ड में रूचि के लिए संस्था प्रधानों को प्रेरित किया। तकनीकी जानकारी पीयूष जोशी, आरती राजपाल, विमल शर्मा, जितेंद्र प्रजापत, रोहित कुलहरी बजरंग जांगिड़ ने दी। अंत में डीसीटीसी से विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।