पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी, शर्मा अली रहे प्रथम

स्वामी, शर्मा अली रहे प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिकचेतना अिभयान, विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में राहुल स्वामी, दीपक शर्मा रजब अली प्रथम रहे।

प्रतियोगिता संयोजक गजानंद खेड़ीवाल प्रमोद मिश्रा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में राहुल स्वामी प्रथम, मनीष सैनी द्वितीय किशन कुमार तृतीय रहे। इसी प्रकार वाद-विवाद में दीपक शर्मा प्रथम, धापी नायक द्वितीय महक तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में रजब अली प्रथम, रूकमानंद द्वितीय पवन कुमार तृतीय रहे। विजेता विद्यार्थी 26 से 29 सितंबर तक राजकीय गोयनका उमावि में होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य किशन गहनोलिया ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में शुभकरण, मोहम्मद हनीफ, रामचंद्र, कुसुम शेखावत, उमा लाटा, खालिद अली, मोहनलाल, लालचंद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतापसिंह, विजय लक्ष्मी, जगदीश चांवरिया, ताराचंद, प्रेम ने सहयोग किया।