- Hindi News
- डीबी अस्पताल का बिजली सिस्टम फेल, रोगी परेशान
डीबी अस्पताल का बिजली सिस्टम फेल, रोगी परेशान
राजकीयडीबी अस्पताल में गायनिक अन्य वार्डों मंे वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण बुधवार को दोपहर से शाम तक हुई बिजली की ट्रिपिंग के कारण भर्ती रोगियों परिजनों की परेशानी बढ़ गई।
जानकारी के अनुसार अस्पताल क्षेत्र में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली सेवा प्रभावित रही। दो मिनट बिजली आई, तो आधा घंटे बंद। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा।
हालांकि अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, लेबर रूम, जेएसवाई वार्ड एफबीएनसी वार्ड में जनरेटर इन्वर्टर की व्यवस्था है जिससे बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था हो गई। दूसरी ओर गायनिक वार्ड भर्ती महिलाओं गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया। अधिकतर वार्डों में परिजन पंखी से रोगियाें को हवा करते रहे। इस वार्ड में ऑपरेशन के जरिए प्रसव होने वाली प्रसूताएं भी भर्ती थी। अस्पताल में आए दिन बिजली को लेकर समस्या होती है।
चूरू. राजकीय डीबी अस्पताल के गायनिक वार्ड में रोगियों को पंखी से हवा करते परिजन।