पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्ति

25 विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| विश्वकर्मामंदिर प्रबंध समिति की ओर से बुधवार जांगिड़ समाज के 25 विद्यार्थियों को ऋिष अंगिरा छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

प्रबंध समिति के उपमंत्री प्रभुदयाल राजोतिया ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक विद्यार्थी को 2500 रुपए छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान िकए गए, जिनमें 15 छात्राएं 10 छात्र शामिल थे। कार्यक्रम में झूमरमल राजोतिया, लूणकरण रोलीवाल, हीरालाल सोलंकी, लादूराम काकटिया, रामचंद्र आसलिया, किशनलाल अठवासिया प्रबंध समिति अध्यक्ष सोहनलाल मीषण ने विचार व्यक्त करते हुए समाज के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में बेहत्तर मुकाम हासिल कर समाज देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बैजूराम राजोतिया, रामचंद्र राजोतिया, पूजा, राखी सोमवीर ने समाज के बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

चूरू. अतिथियोंके साथ अंगीरा छात्रवृत्ति प्राप्त समाज की प्रतिभाएं।