मंसूर हमसे दूर बहुत दूर जा चुका...
चूरू| राजस्थानसांस्कृतिक परिषद की ओर से दादू भवन में मंगलवार रात शायर अहमद अली मंसूर चूरूवी पुण्यतिथि पर हुई काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत रचनाओं का श्रोताओं ने आनंद लिया। गोष्ठी में उपस्थित साहित्यकारों लोगों ने मंसूर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद चूरू के इदरीश खत्री राज ने दिल में जला के याद का एक तूर जा चुका, चूरू का जिससे नूर था वो नूर जा चुका, राज उसको ढूंढने जाएंगे हम कहां, मंसूर हमसे दूर बहुत दूर जा चुका की प्रस्तुति देकर शायर की यादों को ताजा कर दिया।
परिषद के अध्यक्ष बनवारी खामोश ने साथ तुम्हारे गांव आता है की प्रस्तुति देकर शहर की आपाधापी और गांव की खुशहाली का चित्रण कर खूब वाहवाही लूटी। सुरेंद्र पारीक रोहित, सुरेंद्र डी सोनी डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का परवान चढ़ाया। राजेंद्र शर्मा मुसाफिर, विजयकांत शर्मा, सुधींद्र शर्मा सुधी मंगल व्यास की रचनाएं भी सराही गई। इमरान मंसूर ने अपने पिता मंसूर की गजलों की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता बाबूलाल शर्मा ने की।
चूरू. दादूभवन में शायर अहमद अली मंसूरी चूरूवी की पुण्यतिथि पर हुए काव्य संध्या में पुष्प अर्पित करते साहित्यकार।