पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरू में 27 को शुरू होगी हेरिटेज वाक

चूरू में 27 को शुरू होगी हेरिटेज वाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेको पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक आगामी 27 सितंबर से जिला मुख्यालय पर हेरिटेज वाक शुरू होगी।

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक हुई में कलक्टर एचएच मीना ने अधिकारियों को इस संबंध में पूरी तैयारियां किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चूरू जिला पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इस दिशा में अच्छे प्रयासों की जरूरत है। हेरिटेज वाक पर्यटन के क्षेत्र में जिले को और उभारने का काम करेगी।

बैठक में कलक्टर ने राजाजी की कोठी में चल रहे स्कूल को स्थानांतरित करने, मेडिकल कॉलेज के लिए समुचित कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक तालछापर से हिरणों को स्थानांतरित करने, नेचर पार्क का काम शुरू करने, जिला मुख्यालय पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने सहित विभिन्न निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पर्यटन उपनिदेशक अजय शर्मा ने हेरिटेज वाक को लेकर बनाए नक्शे के अनुरूप काम किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाक के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करने पर भी बल दिया।

पर्यटन व्यवसायी आनंद बालाण ने सेठाणी का जोहड़ा ऊंटवालिया के पथराणा जोहड़ (प्रेम सरोवर) को भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बताते हुए इस पर काम करने का सुझाव दिया। पर्यटन से जुड़े अरविंद शर्मा ने चूरू की अठखंभा छतरी को पुरातत्व स्मारकों में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक में एडीएम आरएस कविया, एसडीएम बीएल मीणा, डीवाईएसपी चेतराम, डीएसओ सुरेंद्र महला, सानिवि के आरसी गुप्ता, डीईओ रतनसिंह पूनिया, एएलआर पवन कुमार तंवर, डीएफओ हेतराम मूंड, सूरत सिंह पूनिया, रमेश पूनिया आदि मौजूद थे।