- Hindi News
- अखिल भारतीय संस्कृत संगोष्ठी 14 फरवरी से
अखिल भारतीय संस्कृत संगोष्ठी 14 फरवरी से
राजकीयलोहिया कॉलेज में 14 15 को दो दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत संगोष्ठी होगी जिसमें नामी विद्वान पत्रवाचन शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। इस बीच संगोष्ठी की तैयारियां कर ली गई है।
आयोजन सचिव भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि समारोह का उदघाटन 14 फरवरी सुबह 11.30 बजे लोहिया कॉलेज में होगा। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद महेश शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता राजस्थान संस्कृत अकादमी की निदेशक रेणुका राठौड़ करेगी।
समारोह में कॉलेज के प्राचार्य एमडी गौरा, अनंत शर्मा, रमाकांत पांडेय, प्रो. रामकुमार शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय के बलराम शुक्ल, बीकानेर के डूंगर कॉलेज के डॉ. विक्रमजीत अतिथि होंगे। समारोह का समापन 15 फरवरी को होगा।
दो दिवसीय संगोष्ठी में आएंगे कई विद्वान