धूप में आया तीखापन
चूरू| क्षेत्रमें पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के बाद दिन में अब धीरे-धीरे सर्दी का असर कमजोर होने लगा है। अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते धूप में भी तेजी आने लगी है। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप में तेजी के चलते गर्म कपड़ों में लोगों को चुभन महसूस होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।