- Hindi News
- हर अति कुपोषित बच्चा एएनएम की व्यक्तिगत जिम्मेदारी
हर अति कुपोषित बच्चा एएनएम की व्यक्तिगत जिम्मेदारी
चूरू| जिलेमें सर्वे कर चिह्नित किए गए अति कुपोषित बच्चों के उपचार देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित एएनएम को व्यक्तिगत तौर पर दी जाएगी। साथ ही संबंधित चिकित्सा अधिकारी को उसकी समुचित मॉनीटरिंग के लिए पाबंद किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर अर्चना सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में चिन्हित किए गए 115 बच्चों का समुचित इलाज एमटीसी केंद्रों के जरिए होना चाहिए। कलक्टर ने बैठक में जिले में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव प्रकरणों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसके बचाव, उपचार के समुचित इंतजाम रखें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने डोडा-पोस्त के आदी लोगों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों की सराहना की। जिले में पिछले महीने हुई मातृ मृत्यु की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्साकर्मियों की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। एडीएम आरएस कविया ने संबोधित किया। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने विभिन्न बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी दी।
जिले में अब तक 11 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है तथा बचाव उपचार के समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।