- Hindi News
- प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक
प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक
जिलाउद्योग केन्द्र की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए आवेदनों की अंतिम तिथि बढाकर 30 सितंबर कर दी गई है।
उद्योग महाप्रबंधक डीके धूत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत गीता मित्तल फाउंडेशन, हनुमानगढी मंदिर के पास, गाजसर में 50 दिवसीय कंप्यूटर आधारित एप्लीकेशन डेवलपमेंट थ्रू जावा एवं कम्प्यूटराईज एकाउटिंग एण्ड टैक्सेशन कोर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इसके लिए पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई थी। 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 35 वर्ष आयु के अभ्यार्थी इसमें प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति वर्ग हेतु नियमानुसार सीट आरक्षित है। शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। महिला एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को शुल्क में छूट रहेगी।
इच्छुक अभ्यार्थी अब जिला उधोग केन्द्र, चूरू एवं गीता मित्तल फाउंडेशन, गाजसर, चूरू से आवेदन पत्र दिनांक 30 सितंबर तक निशुल्क प्राप्त कर सकते है एवं इन्ही केंद्रों पर जमा करवा सकते हैं।