पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा परामर्श शिविर 21 को

चिकित्सा परामर्श शिविर 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| लायंसक्लब महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के तत्वावधान में रविवार को राम मंदिर में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा।शिविर प्रभारी लायन डॉ. कमल वशिष्ठ ने बताया कि रूकमानंद कन्हैयालाल मंडावेवाला चेरिटेबल ट्रस्ट शिलांग के सहयोग से लगने वाले शिविर में सुबह नौ बजे से रोगियों का पंजीयन किया जाएगा। शिविर में नाक, कान, गला, ह्दय रोग के मरीजों की आवश्यक जांच भी निशुल्क की जाएगी। क्लब अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के डॉ. टीसी सदासुखी, डॉ. एमए चिश्ती, डॉ. दीपेश अग्रवाल, डॉ. तरूण ओझा रोगियों की जांच करेंगे तथा रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लडप्रेशर, ऑडियोमीट्री, यूरोफ्लोमीट्री आदि जांचें भी की जाएगी। शाम चार बजे विषय विशेषज्ञों की ओर से रोगों के कारण निवारण पर खुली चर्चा की जाएगी।