केंद्रीय विद्यालय में लगेगा आरओ प्लांट
जिलामुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक गुरुवार को एडीएम आरएस कविया की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम कविया ने परीक्षा परिणाम सहित विभिन्न गतिविधियों में अर्जित उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय से जुड़े सभी लोग आपसी समन्वय से शिक्षण कार्य और दूसरी गतिविधियों में अधिक गुणवत्ता लाएं ताकि केवीएस के प्रति लोगों को विश्वास और भी मजबूत हो। प्राचार्य एनआर बुगालिया ने विद्यालय की गतिविधियों परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। इस दौरान गर्ल्स बागला की प्रिंसिपल संतोष शर्मा, डॉ. जेपी महायच, केशरदेवी, निर्मला सोनी, सुरेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में विद्यालय विकास निधि बजट 2014-15, विद्यालय में पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाने, अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन करने विभिन्न विभागों के कंडमनेशन संबंधी बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए।
समिति सदस्यों ने विद्यालय में पौधरोपण करने, विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना का विकास करने तथा अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठकें नियमित रूप से करने की आवश्यकता जताई।