चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरे रंग
चूरू|बरड़ादास केचेतना शिक्षण संस्थान में गुरुवार को चित्रकला प्रतियोगिता हुई। नेहरू युवा केंद्र की एनवाईसी बीमा कंवर के सानिध्य में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। दलीपसिंह प्रथम, मनीषा द्वितीय रबीना तृतीय को उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल ने पुरस्कृत किया। अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।