बीएलओ बैठक 24 25 को
चूरू | निर्वाचकनामावलियों के पुनरीक्षण के सिलसिले में चूरू विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक 24 25 सितंबर को जिला परिषद सभागार में होगी। एसडीएम बीएल मीणा ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह 11 बजे बूथ 01 से 50 तक, दोपहर 2 बजे बूथ 51 से 100 तक, 25 सितंबर को सवेरे 11 बजे बूथ 101 से 150 तथा दोपहर 2 बजे बूथ संख्या 151 से 191 तक के बीएलओ को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।