शिविर में बनाए कार्ड
चूरू| नगरपरिषद् की ओर से गुरुवार को परिषद् कार्यालय में वार्ड आठ के लोगों के लिए भामाशाह आधार कार्ड नामांकन शिविर लगाया गया। आयुक्त सांवरमल सैनी ने बताया कि शिविर में 101 भामाशाह कार्ड 104 आधार कार्ड तैयार किए गए। इसी प्रकार 35 पेंशनों का भौतिक सत्यापन किया गया। बैंकों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के खाते खोले। शिविर में प्रभारी एसडीएम बीएल मीणा भी मौजूद रहे।