बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना
चूरू| भारतसंचार निगम लिमिटेड के संगठन संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के केंद्रीय आह्वान पर गुरुवार को जिला शाखा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। जिला सचिव दिनेश कुमार गौड़ ने बताया कि ई-टू ई-थ्री वेतन श्रृंखला, 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ, समय निश्यित प्रमोशन, केंद्रीय उपक्रम के अनुसार केडर, प्रथम टीबीपी सेवाकाल के चार वर्ष पश्चात आदि मुख्य मांगों को लेकर गुरुवार को सांकेतिक धरना दिया गया। धरने पर एसएनईआई चूरू के एसी नेमीवाल, चंपालाल प्रजापत, गंगाराम कालवा, गजानंद सोनी, वीके शर्मा, राजकरण, मनोज गढ़वाल, दिनेश गौड़, नंदलाल सैनी, पीएल माली सुरेश कुमार आदि उपस्थिति थे।