सरकारी महकमों का निरीक्षण
चूरू|औचक निरीक्षणदल के निरीक्षण में बुधवार को कई कर्मचारी नदारद थे। दल ने बुधवार को 23 कार्यालयों का निरीक्षण किया। दल में उद्योग महाप्रबंधक देवेन्द्र कुमार धूत, सहायक लेखाधिकारी फूलसिंह तंवर, एबीईईओ भोपाल सिंह शामिल थे। औचक निरीक्षण के दौरान सुजानगढ डीटीओ कार्यालय में कलमीराम मीणा, एमवीएसआई पंकज शर्मा, गार्ड सुभान खां, जगदीश सिंह, आनन्द सिंह, दुर्गादत्त जोशी, हरिप्रसाद, कमलसिंह, रामकुमार चाहर, ईशाक मोहम्मद गैर हाजिर थे। रणधीसर के आंगनबाडी़ केन्द्र में कार्यकर्ता तुलछी देवी, गोपालपुरा पीएचसी में एनएमएम मंजू मौके पर मौजूद नहीं थे। खुडेरा छोटा रणधीसर में सब सेंटर, रणधीसर में राजीव सेवा केन्द्र, गोपालपुरा में आंगनबाडी केन्द्र-द्वितीय पशु चिकित्सालय बंद मिले।
खींवासर के राजीव सेवा केंद्र पर ताला लटका मिला। दल प्रभारी ओपी किलाणियां ने बताया कि खींवासर पीएचसी में आयुष चिकित्सक जयप्रकाश पूनिया, मेल नर्स द्वितीय अश्विनी कुमार, लेखाकार अमित जांगिड़, एलएचवी संतोष शर्मा तथा ढाणी कुम्हारान के ग्राम सेवक राजमल कासनिया तथा कानड़वासी के राप्रावि में अध्यापक जयसिंह 15 सितंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।