आरपीएससी उर्दू में अहमद अव्वल
चूरू | राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम में चूरू के अहमद रजा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
चूरू में चेजारों की मस्जिद के पास रहने वाले लालमोहम्म्द के पुत्र अहमद रजा राजकीय लोहिया कॉलेज के छात्र हैं। अंजुमन तरक्की उर्दू (हिंद) जिला शाखा ने अहमद का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर मोहम्मद शमशाद अली चेजारा, मोहम्मद नियाज अब्दुल सत्तार, गुलाम मोहियुदीन, युनूस अली, असलम खान, सज्जान खान, इमरान सरकेल, उस्मान अंसारी, मुज्जसिम भाटी, अख्तर अली, सददाम हुसैन, खलिल अहमद, मो. ईस्माइल, हसन खां आदि मौजूद थे।