पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज भास्कर के साथ बनाए शहर के विकास का घोषणा पत्र

आज भास्कर के साथ बनाए शहर के विकास का घोषणा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"दैनिकभास्कर\\\' के अभियान रू-ब-रू\\\' का तीसरा कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे नई सड़क स्थित विश्वकर्मा मंदिर में होगा। नगर परिषद चुनाव से पहले घोषणा पत्र तैयार करने के उद्देश्य से होने वाले इस आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, प्रबुद्धजन आदि मिलकर भविष्य के शहर की जरूरतों पर चिंतन करेंगे। वार्ड नौ से 15, 22, 23 24 तक के पार्षद, पिछले चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे जनप्रतिनिधि वार्डवासी विशेष रूप से आमंत्रित हैं। पार्षद अपनी उपलब्धियां बता सकेंगे वहीं वार्ड के लोग उनसे सवाल पूछ सकेंगे। शहरवासी स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी के लिए अपने सुझाव देंगे।

उल्लेखनीय है कि सात 14 सितंबर को शहर में भास्कर के रूबरू कार्यक्रम हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों में स्मार्ट वार्ड- स्मार्ट सिटी के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सफाई सड़क की समस्याओं पर नगर परिषद सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करने के प्रति अपनी जिम्मेदारी जताई। राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने आगामी नगर परिषद चुनाव में अपने एजेंडे में इन्हें शामिल करने का वादा किया।