पारा फिर 37 पार
चूरू | इलाकेमें गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को तेज धूप रही। धूप की तेजी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सुबह 11 बजे ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया। दोपहर में तपन रही। शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार का अधिकतम तापमान 37.3 न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।