टॉवर से बैटरी चोरी का मामला दर्ज
चूरू|सदर थानेमें अज्ञात लोगों के खिलाफ घंटेल में लगे टॉवर से बैटरी चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार कंपनी के सुपरवाइजर कृष्ण स्वामी निवासी सांत्यू ने रिपोर्ट दी कि घंटेल में लगे टाॅवर की रखवाली के लिए गांव के ही जयसिंह को रखवाली के लिए रखा हुआ है। 15 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्त कि टॉवर की 42 बैटरी चोरी कर ले गए।