मतदाता सहायता सुविधा के नंबर बदले
चूरू| पिछलेविधानसभा आम चुनाव के दौरान राज्य के मतदाताओं को मतदाता सूची में उनकी प्रविष्टि संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी मोबाइल एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराने की सुविधा में बदलाव किया गया है। कलेक्टर एचएस मीना ने बताया कि यह सुविधा अब मोबाइल नंबर 9251092103 के स्थान पर 9680999899 पर शुरू कर दी गई है। एमएमएस करने की सामान्य जानकारी विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूसीईओराजस्थानडॉटएनआईसीडॉटइन के होमपेज पर भी उपलब्ध है।