पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही फाॅर्मेट में हो स्कूल का विवरण

एक ही फाॅर्मेट में हो स्कूल का विवरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान की ओर से गुरुवार को टाउन हॉल में यू डाईस कार्यशाला हुई। कार्यशाला में चूरू, झुंझुनूं सीकर के कुल 150 संभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सत्र 2014-15 के यू डाईस फार्मेंट भरने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही कई बारीकियों अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई।

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् के सहायक निदेशक गुरमीतसिंह बराड़ रमसा के राज्य समन्वयक संजय कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार यूडाईस फार्मेट में आधारभूत जानकारियां होंगी। इसमें स्कूल की एक-एक जानकारी भरनी होगी। अगर किसी स्कूल के स्टेटस अन्य बिंदू में कोई जानकारी में बदलाव किया गया है, तो उन्हें उस बिंदू को गोला लगाकर सुधारना होगा। एकीकरण में आदर्श स्कूलों में शामिल हुए स्कूलों को यू डाईप फार्मेट नहीं दिए जाएंगे। आदर्श स्कूल ही सभी संसाधनों को शामिल कर अपने यू डाईस प्रपत्र में सूचनाएं भरेंगे। सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने कहा कि हमें यू डाईस प्रपत्रों में सही सूचनाओं को भरना चाहिए, ताकि हम हमारे स्कूल की जानकारी कहीं भी इंटरनेट पर देख सके। इससे स्कूलों विद्यार्थियों का बहुत फायदा मिलेगा। कार्यशाला में रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक निसार अहमद खान, झुंझुनूं से संतोष कुमार कौशिक अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रामचन्द्र पिलानियां, सीकर सहित तीनों जिलों के बीईईओ, नोडल प्रधानाचार्य, यूडाईस प्रभारी, संदर्भ व्यक्ति एमआईएस कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे। संचालन चूरू यू डाईस प्रभारी अनिल कुमार प्रजापत ने किया।

चूरू. कार्यशालामें मौजूद तीन जिलों से आए संभागी।

चूरू. कार्यशालाको संबोधित करते अधिकारी।