पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज के लिए विदा किया

हज के लिए विदा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्लाईदगाह स्थित मुहर्रम चौक में गुरुवार को हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का सम्मान किया गया। हाजी बशीर खां की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन चिमनाराम कालेर मुख्य अतिथि थे।

मौलाना अनीस अहमद ने हज यात्रा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में यात्रा पर जाने वाले सलीम पावटे, जाफर काजी, मुख्तार अहमद का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर गुलाम नबी खां, जमील चौहान, हनीफ खां नसवाण, इलियास खां, राशन डीलर संघ के जिलाध्यक्ष सरवर खान, उस्मान पावटे, अब्दुल सत्तार अंसारी, अहमद शफी पीरजी, अली खांन, रतनलाल जांगिड़, महावीर नेहरा, शंकरलाल जांगिड़, हाकम अली खान, मुश्ताक खां, उस्मान अंसारी, शकील खान, असलम खां आदि उपस्थित थे। संचालन रियाजत खान ने किया।

मदीना मस्जिद के पास भी हजयात्रियों का स्वागत किया गया। हजयात्रा पर जाने वाले शरीफन बानो हसना बानो का अयूब खान, आरिफ खान, निसार खान, मुंशी खां, मुमताज खां, मुबारिक खान, जस्सू खां, मुमताज खान सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया।

चूरू. मुहर्रमचौक में हजयात्रियों का स्वागत करते समाज के लोग।

चूरू. मदीनामस्जिद के पास हजयात्रियों का स्वागत।