पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक हैल्पर निलंबित, छह के िजले से बाहर तबादले

एक हैल्पर निलंबित, छह के िजले से बाहर तबादले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरूसर्किल के राजगढ़ सब डिवीजन में बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की आपसी खींचतान निगम की एमडी आरती डोगरा सामने भी आए बिना नहीं रह सकी। राजगढ़ एईएन-एक्सईएन की शिकायत पर एमडी ने एक हैल्पर को निलंबित कर दिया तथा छह जनों के जिले से बाहर तबादले करने के आदेश दिए। राजगढ़ एक्सईएन के इस रवैया से तकनीकी स्टाफ नाराज हो गया। शाम साढ़े छह बजे उन्होंने निगम के बीकानेर चीफ इंजीनियर प्रेमजीत धोबी के सामने शिकायत भी की तथा उन्हें खरी-खरी सुनाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग कर डाली।

जानकारी के अनुसार एमडी ने मंगलवार को एसई ऑफिस में सुबह चूरू सर्किल के सभी एक्सईएन, एईएन-जेईएन राजस्व अिधकारियों की बैठक ली। दोपहर बाद सर्वाधिक बिजली चोरी छीजत के लिए बदनाम राजगढ़ सर्किल के अिधकारियों, कर्मचारियों, हैल्पर, लाइनमैन मीटर रीडरों की बैठक ली। बैठक में राजगढ़ सब डिवीजन में सर्वाधिक बिजली चोरी छीजत पर एमडी ने नाराजगी जताई। अधिकारियों से इसका कारण पूछा तो पहले एईएन ने और बाद में एक्सईएन एसएस दईया ने कुछ तकनीकी स्टाफ की शिकायत कर दी कि वे सहयोग नहीं करते, जिस पर एमडी ने एक हैल्पर कमल कुमार को निलंबित करने का आदेश दे दिया तथा अन्य शेष के अलग-अलग तबादले करने के आदेश दे डाले। एक्सईएन के इस रवैये से तकनीकी स्टाफ नाराज हो गया। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि ये एकतरफा कार्रवाई है। इससे पहले मौजूदा एमडी ने स्थिति की जानकारी लेकर उन्होंने अगले एक महीने में टार्गेट को पूरा करने पर जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने छीजत कम करने, चोरी रोकने वसूली पर जोर देने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) एमआर विश्नोई, बीकानेर के चीफ इंजीनियर प्रेमजीत धोबी, एसई सुभाष विश्नोई, एओ, एक्सईएन, एईन जेईएन मौजूद थे। दोपहर को पत्रकारों से बात करते एमडी ने कहा कि निगम का सर्वाधिक जोर राजस्व वसूली लोसेज को कम करने का है। इसके लिए अिधकारियों से लेकर कर्मचारियों तक धरातल पर चल रही वस्तुस्थिति की जानकारी लूंगी। जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करूंगी।

अधिकारियों की बैठक लेती एमडी डोगरा।

36 हजार मीटर खराब, मार्च तक बदलने होंगे

बैठकमें रेवेंन्यू बढ़ाने के साथ-साथ खराब मीटर की बात चली तो एमडी ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मार्च तक हर स्थिति में खराब मीटर बदल दिए जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्यपूरा नहीं किया तो होंगे तबादले

बैठकमें मार्च तक राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए एमडी ने पाबंद कर दिया। राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ निगम एक्शन लेगा, जिसमें तबादले से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई शामिल है।

जिले के राजगढ़ सब डिवीजन के चार साहवा के एक फीडर से सर्वाधिक बिजली छीजत किए जाने के बाद यहां सर्वाधिक कटौती का निर्णय लिया है। इन फीडर से जुड़े क्षेत्र में 14 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। एमडी ने भी ऐसे फीडर चिहित करने के निर्देश दिए। जिले में 631 फीडरों पर मीटरिंग हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...