रतनगढ़, सरदारशहर और राजगढ़ बीईईओ को नोटिस
चूरू | प्रारंभिकशिक्षा में मनमर्जी से शैक्षिक व्यवस्था किए जाने से नाराज डीईईओ ने रतनगढ़, सरदारशहर राजगढ़ के बीईईओ सहित पांच जनों को नोटिस कर सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर चार्जशीट दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला शिक्षा अिधकारी (प्रा) ओमप्रकाश मुद्गल ने बीईईओ को शैक्षिक व्यवस्था के लिए अन्य स्कूलों शिक्षक लगाने के कहा था। रतनगढ़ बीईईओ पुष्पलता, सरदारशहर बीईईओ विकासचंद राजगढ़ बीईईओ मनीराम गोस्वामी ने मनमर्जी से 28 शिक्षकों को दूसरी जगह लगा दिया, इनमें अिधकतर जूनियर है, जबकि शैक्षिक व्यवस्था में सीनियर को दूसरी स्कूलों में लगाने के आदेश दिए गए है। विभागीय अिधकारी के आदेश की अवलेहना करने मनमर्जी से शिक्षकों को लगाने के मामले को डीईईओे गंभीरता से लिया तथा तत्काल नोटिस जारी कर दिए। डीईईओ ने राजगढ़ ब्लॉक के दो लिपिक बलवीर सुनील को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।