आज मनाएंगे श्रीयादे जयंती
चूरू | दक्षप्रजापति अतिथि भवन में बुधवार को श्रीयादे शक्ति सेना जिला शाखा की ओर से श्रीयादे जयंती मनाई जाएगी। सेना जिलाध्यक्ष गोपीचंद नोखवाल ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे से श्रीयादे मां का पूजन अन्य कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में रामेश्वरलाल रामसरा, लिखमाराम कुदाल, गोपाल बबेरवाल, ओमप्रकाश निमिवाल, रामचंद्र तूनवाल, सुरेश पपैंसिया, मदन घंटेल, अशोक बरड़ादास, बीरबल नोखवाल आदि उपस्थित थे।