पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कहासुनी को लेकर मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | वार्ड17 में मंगलवार देर शाम मिट्टी डालते समय हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग धर्मस्तूप चौकी पहुंच गए। वहां लोगों की भीड़ लग गई। चौकी पहुंची वार्ड 17 की कमला उर्मिला प्रजापत ने बताया कि उनके बच्चे किशोर योगेश घर के आगे मिट्टी डाल रहे थे। इस दौरान वहां से जा रहे वार्ड के जाहिद सायल से बच्चों की कहासुनी हुई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। चौकी में मौजूद शहर कोतवाल रिछपालसिंह चारण ने चारों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।

खबरें और भी हैं...