डीलरों की बैठक 12 को
चूरू| उपखंडक्षेत्र चूरू के ग्रामीण राशन डीलरों की बैठक 12 फरवरी को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। डीएसओ लियाकत अली खान ने बताया कि बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक हुई सीडिंग पर चर्चा की जाएगी। डीलरों को यूनिट रजिस्टर साथ लेकर आना होगा। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।