वार्ड 45 में लगाया पंजीयन शिविर
चूरू | राष्ट्रीयशहरी आजीविका मिशन के तहत नगरपरिषद की ओर से मंगलवार को रोजगारमुखी कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने के लिए वार्ड 45 में पंजीयन शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए आयुक् सांवरमल सैनी ने बताया कि कौशल विकास पर केंद्रित परियोजना के तहत शहर के बीपीएल/अंत्योदय एपीएल परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक हो के सदस्य जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है, उन्हें आरएसएलडीसी के ट्रेनिंग सेंटरों के माध्यम से विभिन्न निशुलक कोर्स करवाएं जाएंगे। इन कोर्स में मिस्त्री, बार बेडिंग, प्लंबर, घरेलू उपकरणो की मरम्मत, टेलरिंग, अकाउंटिंग मार्केटिंग आदि शामिल है। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर स्पोकन इंग्लिस का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के समापन पर सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार जांगिड़ पार्षद चंद्रप्रकाश सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।