पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तापमान गिरा, धूप ने दी सर्दी से राहत

तापमान गिरा, धूप ने दी सर्दी से राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| क्षेत्रमें सोमवार को छाए कोहरे के बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई, मगर तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत प्रदान की। जिले में मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा धूप खिली रही। दोपहर में धूप का असर तेज रहने से लोगों ने कुछ देर के लिए गर्म कपड़ों से भी राहत पाई। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...