देरी से पहुंचे नर्सिंग स्टाफ को लगाई फटकार
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग बीकानेर संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एचएस बराड़ ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में डीवार्मिंग दिवस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया भरतिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने देरी से पहुंचे स्टाफ को फटकार लगाई।
डॉ. बराड़ ने बताया कि रतनगढ़ तहसील के गांव गौरीसर, रामसरा बास, जसरासर तथा सरदारशहर तहसील के कई गांवों में पहुंचकर चार आंगनबाड़ी केंद्रों पांच स्कूलों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं सुचारू मिली बच्चों को पोषाहार के बाद दवा खिलाई गई थी। इससे पूर्व मंगलवार रात आठ बजे बुधवार को सुबह आठ बजे राजकीय डीबी जनरल जिला अस्पताल पहुंचकर हाजरी रजिस्ट्रर का निरीक्षण किया तथा डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के पहुंचने के समय के बारे में जानकारी ली। दो नर्सिंग स्टाफ के देरी से पहुंचने पर फटकार लगाई। रात के समय में ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों की एंट्री के लिए रजिस्ट्रर मैनटेन करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की बात भी कहीं।