पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में दिखाने का झांसा देकर जेवरात ले गया

घर में दिखाने का झांसा देकर जेवरात ले गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीमें बुधवार को एक व्यक्ति के खिलाफ सर्राफा व्यापारी को झांसा देकर सोने-चांदी के जेवरात की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र झाबरमल सोनी निवासी वार्ड 34, चूरू ने रिपोर्ट दी कि उसकी सब्जी मंडी के पास दुकान है। मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने फोन कर सोने-चांदी के जेवरात खरीदने की बात की।

दो घंटे बाद 45 साल का उक्त व्यक्ति उसकी दुकान आया और खुद को सब्जीमंडी क्षेत्र का रहने वाला बताते हुए जेवरात दिखाने की बात की। आरोपी ने कहा कि वह जेवरात घर दिखाकर खरीददारी करेगा आप अपने किसी लड़के को जेवरात देकर साथ भेज दे। उसने अपने पुत्र को 160 ग्राम की 10 सोने की चेन, 11.5 ग्राम के सोने के कान के पत्ते, 5.5 ग्राम की सोने की दो अंगूठी चांदी के छह गिलास देकर उक्त व्यक्ति के साथ भेजा।

उक्त व्यक्ति उसके पुत्र को गली में खड़ाकर जेवरात घर दिखाने का कहकर चला गया। कई देर तक आरोपी के नहीं आने पर उसके पुत्र ने फोन पर उसे सारी बात बताई। आरोपी को क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...