पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल परछुट‌्टी मनाने वालों पर कसा शिकंजा

मेडिकल परछुट‌्टी मनाने वालों पर कसा शिकंजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज में दो दिन छुट‌्टी पर रोक रात को खुला रहेगा पूछताछ कक्ष

चूरू | रोडवेजमें ड्राइवर-कंडेक्टरों की कमी के कारण अवकाश मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में ड्राइवर-कंडेक्टरों ने मेडिकल लीव लेना शुरू कर दिया है। डिपो प्रबंधक आरपी नैनावत ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ को पत्र लिखकर ऐसे मामलों की जांच करवाने की मांग की है।

एमओ कार्यालय के अनुसार बुधवार को भी पांच ड्राइवर-कंडेक्टर अवकाश पर थे। इनमें रामनिवास, जगदीश, इंद्रलाल, रमेश सहारण ओमप्रकाश आदि शामिल हैं। डिपो प्रबंधक ने सीएमएचओ को लिखे पत्र में बताया कि चूरू के डीबी अस्पताल से ड्राइवर-कंडेक्टरों को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जबकि देखने में आया है कि उक्त ड्राइवर-कंडेक्टर इधर-उधर घूमकर मेडिकल लीव का दुरुपयोग कर रहे हैं।

डिपो प्रबंधक ने ऐसे मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर-कंडेक्टरों के मेडिकल लीव पर जाने से बसों का संचालन प्रभावित हाे रहा है। 13 फरवरी को पटवार परीक्षा में अतिरिक्त बसों का संचालन करना भी मुश्किल हो रहा है। इधर, कुछ ड्राइवर-कंडेक्टरों का कहना है कि जब विवाह जैसे जरूरी कार्य के दौरान भी छुट‌्टी मंजूर नहीं की जाती तो वे मेडिकल लीव लेने को बाध्य हो जाते हैं।

अस्थायी चैक पोस्ट बनाई

पटवारीपरीक्षा को देखते हुए चूरू डिपो ने सात स्थानों पर एक दिन के लिए अस्थायी चैक पोस्ट लगाने का निर्णय लिया है। इनमें नर्बदा बस स्टैंड, धर्मस्तूप, रामनगर तिराहा, पंखा सर्किल, जालेऊ, खोटिया रिजाणी शामिल है। नर्बदा बस स्टैंड, रिजाणी जालेऊ में एक-एक अन्य स्थानों पर दो-दो कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

चूरू| चूरूडिपो की 12 ऑफ रोड गाड़ियां अब ऑनरोड चलने लगेगी। डिपो के वर्कशोप में शीघ्र ही एमओ (मैनेजमेंट ऑफिसर) ज्वॉइन कर लेंगी। बुधवार दोपहर बाद अचानक चूरू डिपो पहुंचे राजस्थान राज्य परिवहन निगम मुख्यालय के जीएम रामसहाय मीना ने यह जानकारी दी।

मीना ने चूरू डिपो के मुख्य प्रबंधक आरपी नैनावत, प्रबंधक (ट्रैफिक) राकेश गढ़वाल, कार्यवाहक प्रबंधक (संचालन) रतनलाल डूडी अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डिपो की 90 बसों में से 12 के वर्कशोप में खड़े होने का जिक्र होने पर जीएम ने तत्काल मुख्यालय बात की तथा पांच गाड़ियों को गुरुवार से ही ऑनरोड करने के लिए सामान भिजवाने की व्यवस्था कर दी। अन्य गाड़ियों को एक-दो दिन में ऑनरोड किया जाएगा, इसके लिए अजमेर जोधपुर मुख्यालय के अधिकारियों से बातचीत की गई। उन्होंने वर्कशोप में कर्मचारियों की कमी के बारे में मुख्यालय बात की। गाड़ियों की समय पर सर्विस नहीं होने सामान के कारण उनके खड़े रहने के मामले में वित्तीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वर्कशोप में बसों की धुलाई साफ-सफाई की रूटीन प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। वर्कशोप प्रभारी से डीजल खपत बचत के बारे में चर्चा की। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों से चूरू डिपो की बसों की संख्या, ड्राइवर कंडेक्टरों की संख्या के बारे में जानकारी ली। रोज ड्यूटी चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। ट्रैफिक इंचार्ज से रूटीन चैकिंग के बारे में पूछताछ की। उन्होंने शहर के बुकिंग प्रभारी से डेली राजस्व के बारे में जानकारी हासिल की।

राजस्वबढ़ाने के लिए करेंगे मॉनीटरिंग |जीएम नेडिपो की आय बढ़ाने के लिए अधिकारियों को लगातार मॉनीटरिंग के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक वर्कशोप प्रभारी को इसके लिए विशेष हिदायत दी। उन्होंने वर्कशोप में गाड़ियों की नियमित जांच रूट पर चलने वाली बसों की आकस्मिक चैकिंग के निर्देश दिए।

चूरू. रोडवेज डिपो में कर्मचारियों से पूछताछ करते जीएम हनुमानसहाय मीना।

खबरें और भी हैं...