कलेक्ट्रेट सर्किल के नाम परिवर्तन पर जताई आपत्ति
चूरू | शहरकी त्रिनेक्ष सर्वेक्षण के निदेशक ने नगर परिषद के आयुक्त को पत्र प्रेषित कर कलेक्ट्रेट सर्किल के नाम परिवर्तन को लेकर आपत्ति जताई।
संस्था के निदेशक गणेश लाटा ने पत्र में लिखा कि नगर परिषद उक्त सर्किल को आंबेडकर सर्किल घोषित करना चाहती है। सर्किल अशोक स्तंभ के नाम से पहले ही घोषित है।
शहर के कोठारी परिवार ने रेलवे स्टेशन के सामने उक्त स्तंभ का निर्माण करवाया था। जगह के अभाव में कोठारी परिवार की अनुमति से उक्त स्तंभ को कलेक्ट्रेट सर्किल में स्थानांतरित किया गया। अब ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ का नाम परिवर्तन किए जाना गलत है।