पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण के लिए आवेदन शिविर कल

प्रशिक्षण के लिए आवेदन शिविर कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | राष्ट्रीयशहरी आजीविका मिशन के तहत रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण आवेदन के लिए शुक्रवार को वार्ड 28 स्थित बरड़िया भवन में शिविर लगेगा। पार्षद निरंजना पारीक ने बताया कि शिविर में आवेदन फार्म भरे जाएंगे। शिविर में जूनियर मार्केटिंग एसोसिएट के लिए पात्रता ग्रेजुएट, जूनियर क्लर्क/ अकाउंटिंग के लिए 12वीं, टेलरिंग के लिए साक्षर, ऑफिस असिसटंेट के लिए पात्रता 10वीं पास, बार बेडिंग के लिए पांचवीं पास, असिसटेंट वर्क सुपरवाइजर पात्रता आठवीं पास, घरेलू उपकरणों की मरम्मत आठवीं पास, पलम्बर मिस्त्री के लिए पात्रता पांचवीं पास होगी। एक से तीन माह के कोर्स के बाद नगर परिषद की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...