महिला आरोग्य समितियों को दिया प्रशिक्षण
चूरू | राष्ट्रीयशहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित की गई पांच महिला आरोग्य समितियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील जांदू ने कहा कि महिला आरोग्य समितियां शहर के गरीब तबके के लोगो को स्वास्थ्य संबंधी योजना की जानकारी देगी। प्रशिक्षण प्रभारी संग्रामसिंह राठौड़ ने महिला आरोग्य समितियों को अपने क्षेत्र में स्वच्छता, परिवार नियोजन शिक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। पब्लिक हैल्थ मैंनेजर कपिल देव जांदू, मुकेश कुमार ने एमएएस के सदस्यों को विटामिन ए, डिवार्मिग दिवस, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अशोक लुगरिया, मुकारब खां, सुनीता, राखी, केशर, संजू, लक्ष्मी आदि उपस्थित थी।