पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यादे शक्ति मां की पुण्यतिथि मनाई

यादे शक्ति मां की पुण्यतिथि मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | यादेशक्ति सेना चूरू इकाई की तरफ से बुधवार को प्रजापत समाज की आराध्य यादे शक्ति मां की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला मुख्यालय पर प्रजापति अतिथि भवन में प्रजापत महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र तूनवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालराम बबेरवाल थे। विशिष्ट अतिथि सहायक कोषाधिकारी दयाचंद प्रजापत, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, बूंटिया सरपंच सुरजाराम प्रजापत, महावीर घासोलिया, भगवानाराम, सुरेश भाटीवाल, बंशीलाल ने समाज के उत्थान को लेकर एकजुट प्रयास किए जाने पर बल दिया। प्रारंभ में दीप प्रज्वलन आरती प्रस्तुत कर यादे शक्ति मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...