चूरू देपालसर में बेसहारा बच्चों के नाम नहीं जोड़ने पर जताई नाराजगी
चूरू | अटलसेवा केंद्र में गुरुवार को जिलास्तरीय जनसुनवाई हुई। इसमें एडीएम राजपालसिंह ने चूरू-देपालसर में बेसहारा बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पालनहार योजना का लाभ देने, चूरू शहर के वार्ड 28 में जर्जर बिजली पोल को हटाकर नया लगाने, आपणी योजना में मजदूरों का बकाया भुगतान करने, पंचायत समिति चूरू में सेवानिवृत कार्मिक का बकाया भुगतान करने सहित आवश्यक सुविधाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एडीएम ने जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों से जिले में मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत एवं चालू कार्यों की प्रगति की।