कांग्रेस पार्षदों की नहीं सुनी, बजट पास हो गया
रतननगर पालिका का बजट गत वर्ष से हुआ दुगुना
चूरूनगर परिषद रतननगर नगरपालिका की बैठक में गुरुवार को बजट पारित किए गए। बजट प्रस्ताव में निकायों के खर्चे के अलावा निर्माण कार्यो को भी शामिल किया गया। दोनों जगह बैठकों में ध्वनि मत से बजट पारित किए गए। चूरू नगरपरिषद में भाजपा रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड हैं।
चूरू नगर परिषद में सभापति की अनुपस्थिति में उपसभापति अनवर थीम ने अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान बैठक 3343.33 लाख का बजट सर्वसम्मति किया गया। कांग्रेस सदस्यों ने मुद्दों को लेकर चर्चा करनी चाही, मगर उनकी नहीं सुनी गई। प्रतिपक्ष नेता मो. हुसैन निर्वाण ने पूर्व के मुद्दों पर चर्चा करने की बात की, मगर उनकी सुनी नहीं गई। आयुक्त सांवरमल सैनी ने बताया कि चूरू में 17 करोड़ रुपए निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, इनमें सड़क निर्माण, सीसी सड़क, नाली निर्माण अन्य कार्य शामिल हैं। बैठक में नगरपरिषद में पूर्व सभापति पार्षद रमाकांत ओझा, भजनलाल शर्मा, सीताराम लुगरिया, यागवेेंद्र वशिष्ठ, नेमीचंद सैनी, अचरसिंह, सज्जनसिंह, लिखमीचंद, अली मो. भाटी प्रतिपक्ष नेता मो. हुसैन निर्वाण सहित भाजपा कांग्रेस के पार्षद शामिल हुए। सिटी डवलपमेंट प्लान में गलत तथ्यों का विरोध
बजट बैठक के बाद जयपुर की कोजेंट ट्रेनिंग रिसर्च डवलपमेंट कंसलटेंट प्रालि के अजीतसिंह, कल्याण यादव सौरभ कुमार त्रिपाठी ने पॉवर प्रजटेंशन के जरिये सिटी डवलपमेंट प्लान प्रस्तुत किया, जिसमें शहर के विकास के लिए सीवरेज, ड्रैनेज, कचरा निस्तारण, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, ट्रैफिक अन्य सुविधाओं के बारे में रखे गए प्रावधानों का जिक्र किया गया। प्रजटेंशन के दौरान गेनाणियों, शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों पुलिस स्टेशन के गलत तथ्यों का सदस्यों ने विरोध किया। प्लान में ऑटो रिक्शा का शामिल नहीं करने पर सदस्य नाराज हुए। कच्ची बस्ती के आंकड़े दिखाने पर सदस्यों ने विरोध जताया और कहा कि शहर में कोई कच्ची बस्ती नहीं है, फिर आंकड़े कहां से आए। इसके बाद आयुक्त ने प्लान में गलतियां सुधार कर दुबारा प्रजटेंशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नहींआए नौ पार्षद
नगरपरिषद सभागार में हुई बजट बैठक में 45 पार्षदों में से नौ अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर रहने वालों में सभापति विजय शर्मा, नंदकिशोर माजोसिया, मो. असलम, गीतादेवी, बाबू खां, शमशेर, शिवकुमार, वसीम चंद्रप्रकाश शामिल है।
करोड़ों की राशि खर्च होगी: रिणवा
बैठकमें खान, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा भी शामिल हुए और नगर विकास की योजनाओं के संबंध में पालिकाध्यक्ष पार्षदों से चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर का चयन आरयूआईडीपी में हो चुका है। सीवरेज, ड्रेनेज जैसे कई कार्य पर 100 करोड़ रुपए के लगभग राशि खर्च होगी। जल स्वावलंबन योजना में शहर में भी कुंडों का निर्माण करवाने पर भी बल दिया।
इन कार्यों पर होगी राशि खर्च
पालिकाध्यक्षने बताया कि उक्त राशि से शहर में सौंदर्यकरण के तहत पांच नए सर्किल, शहर के मुख्य मार्गों पर द्वार बनाकर प्रमुख स्थानों के संकेत, प्रमुख मार्गों का नामकरण, बाजारों में सार्वजनिक शौचालय, शहर की गैनाणियों की सफाई खुदाई, नए जनरेटर, अग्रसेन भवन तक डीवाईडर का विकास जैसे कार्य करवाए जाएंगे।
शहर के बीच में स्थित सरदाशहर रेलवे ट्रेक की जमीन पालिका के अाधीन लेने के लिए प्रस्ताव बनाकर रेलवे विभाग को भेजने, अस्पताल के आगे की गुमटियों का नियमन करने, शौचालयों की शेष बची राशि का नए बजट में समावेश करने, निजी बसों के लिए प्राईवेट बस स्टैंड बनाने जैसे मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्षदों ने रतनगढ़ के विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया। इस पर सभी ने विकास के लिए कई सुझाव दिए। इन सुझावों के आधार पर अब आगे की कार्रवाई बनाई जाएगी। मंत्री ने भी विकास कार्य में सबसे एकजुट होकर सहयोग करने की आवश्यकता जताई।
बैठक में उपस्थित पार्षद, पालिकाध्यक्ष राज्य मंत्री रिणवा।
नगरपालिका की साधारण सभा में बोलती चेयरमैन।
चूरू. नगर परिषद में साधारण सभा की बैठक में पार्षदों से चर्चा करते आयुक्त।