रोगियों की जांच कर किया लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन
चूरू | लायंसक्लब की तरफ से राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल में लगे लैंस प्रत्यारोपण शिविर में गुरुवार को पहले दिन रोगियों की जांच की गई।
क्लब के अध्यक्ष रामचंद्र राजोतिया ने बताया कि रुकमानंद रामावतार बजाज के आर्थिक सहयोग से लग रहे शिविर में 289 रोगियों का पंजीयन किया गया। डॉ. अनिल चावला, डाॅ. पीसी ढाका डाॅ. दिनेश शर्मा ने पंजीकृत रोगियों की जांच कर 109 का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया। चयनित रोगियों का शुक्रवार को लैंस प्रत्यारोपित किया जाएगा। क्लब सचिव सुनीलरंजन, संजय वर्मा, नंदलाल सहारण, लायनेस संगीता वर्मा, अर्चना मिश्रा ने चयनित रोगियों का भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया।