युवाओं ने किया रक्तदान
चूरू | प्रजापतियुवा संगठन की तरफ से गुरुवार को प्रजापति अतिथि भवन में यादे शक्ति मां की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में समाज के 25 युवाओं ने रक्तदान कर समाज की आराध्य के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। सुमन प्रजापत, विजेयता प्रजापत, गणेश, निरंजन, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापत सहित युवाओं ने विचार व्यक्त किए। संगठन के जिला संयोजक सुरेश भाटीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।