आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से
चूरू | युवामामले एवं खेल विभाग द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को तनाव मुक्ति के साथ शारीरिक मानसिक रूप से सशक्त बनाने तथा आत्मा रक्षा के लिए प्रेरित करने के उदे्श्य से 15 से 26 फरवरी तक जिलास्तर पर निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एडीएम राजपालसिंह ने पुलिस, शिक्षा, खेल, महिला बाल विकास, प्राचार्य लोहिया कॉलेज तथा प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय को प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए सहयोग प्रदान करने के निर्देश जारी किए है।