पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय लैंस प्रत्यारोपण शिविर 18 से

तीन दिवसीय लैंस प्रत्यारोपण शिविर 18 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिवसीय लैंस प्रत्यारोपण शिविर 18 से

चूरू.जिलाअंधता निवारण समिति, सुगनचंद बच्छराज पारख मेमोरियल ट्रस्ट कोलकाता, लायंस क्लब राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की ओर से राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल में तीन दिवसीय लैंस प्रत्यारोपण शिविर 18 दिसंबर से शुरू होगा। शिविर चेयरमैन चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से रोगियों की जांच भर्ती की जाएगी। 19 दिसंबर को रोगियों को ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को समापन होगा। क्लब अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में रोगियों के भोजन दवा की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। बीकानेर चूरू के वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टर लैंस प्रत्यारोपण करेंगे।

शिक्षकसंघ राष्ट्रीय के चुनाव 21 को

चूरू.राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत जिला कार्यकारिणी के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी संपतसिंह ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे टाऊन हॉल में होंगे।