पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध अवस्था में घूमते चार महिलाएं गिरफ्तार

संदिग्ध अवस्था में घूमते चार महिलाएं गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदिग्ध अवस्था में घूमते चार महिलाएं गिरफ्तार

सरदारशहर| चूरूमें ट्रेन में चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद संदिग्ध महिलाओं की गिरफ्तारी को अभी 24 घंटे ही नहीं बीते, कि सरदारशहर में चार महिलाओं को संदिग्ध घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी अनिल मूंड ने बताया कि दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में कच्चा बस स्टैंड पर तथा दो को ताल मैदान में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ पर मीना प|ी मंगलजाति कुम्हार, मीरा प|ी महावीर, बसंत प|ी अजीत सीता प|ी सिकंदर कुम्हार निवासी जयपुर बताया। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं संभवतया किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से आई थी। जिन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।