पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ी की उम्र नहीं प्रतिभा देखें

खिलाड़ी की उम्र नहीं प्रतिभा देखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. विजेताखिलाडिय़ों के साथ उपस्थिति अतिथि।

चूरू| राजस्थानमास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला खेल स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सभापति मुरलीधर शर्मा ने कहा कि खेल में हमेशा खिलाड़ी की प्रतिभा देखी जाती है, उम्र नहीं। अगर युवा खिलाड़ी में जोश है, तो बुजुर्ग खिलाड़ी के पास अनुभव है और इसी जोश अनुभव के साथ बड़ी से बड़ी प्रतियोगिता को भी जीता जा सकता है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष जयसिंह पूनिया ने कहा कि आज के समय में खेल बहुत विकसित हो चुके है। अगर किसी के पास प्रतिभा है, तो वह अपने दम पर भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जेएस संघू, प्रदेश सचिव रामपाल शर्मा आयोजन सचिव डॉ. हेमंत मंगल ने भी विचार व्यक्त किए। कोच ईश्वरसिंह लांबा ने आभार व्यक्त किया।

इनकाभी हुआ सम्मान

एशियनगेम्स में तीन स्वर्ण पदक विजेता स्नेहा जैन का प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। आयोजन में सहयोग करने पर रामदीप लांबा, बजरंगलाल, सुधा कस्वा, ममता शर्मा, अनिल कुमार, महेश, अंकित सहारण, ममता कस्वा, सांवरमल, अमरचंद, एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविंद श्रीवास्तव, चंद्रकला, राजेंद्र चौधरी, श्यामसुंदर चौहान, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रंजना चौधरी का भी सम्मान किया गया।

इन्होंनेजीता स्वर्ण

100मीटर दौड़ की विभिन्न आयु वर्ग में 35-40 आयु वर्ग में सुरेंद्रसिंह जोधपुर, 40-45 आयु वर्ग में में रोशन अली उदयपुर, 45-50 आयु वर्ग में ओमप्रकाश गोठवाल, 50-55 आयु वर्ग में खजानसिंह कोटा, 55-60 आयु वर्ग में लियाकत अली चूरू, 60-65 आयु वर्ग में वीरेंद्र कुमार जयपुर, 65-70 आयु वर्ग में हरवंशसिंह श्रीगंगानगर तथा 70-75 आयु वर्ग में महेंद्रसिंह शेखावत अजमेर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।