सर्द हवाओं ने ठिठुराया
दोदिनों में अचानक बदले मौसम के बाद रविवार को दिन में भी ठिठुरन रही। धूप नहीं खिलने से सर्दी का असर बना रहा।
दिन के तापमान में भी डेढ़ डिग्री गिरावट आई है। सुबह हल्के कोहरे का भी असर बना रहा। बादलवाई के चलते रात के पारे में गिरावट नहीं पाई, लेकिन सर्दी का असर तेज रहा। सर्द हवाओं के चलते लोगों की धुजणी छुटती रही। शाम को सर्दी का प्रभाव बढ़ गया। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बाजारों में भी रौनक नहीं रही।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार का अधिकतम तापमान 21.8 न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चूरू. सर्दीसे बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।