पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य को मिलेंगे 800 डॉक्टर : राठौड़

राज्य को मिलेंगे 800 डॉक्टर : राठौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशक्तों के लिए एक्शन प्लान तैयार करें

चिकित्सामंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने हैल्थ इंश्योरेंस स्कीम की घोषणा की है। इससे साधारण बीमारी पर 30 हजार असाधारण बीमारी पर तीन लाख रुपए तक के इलाज का पुनर्भरण हो सकेगा।

वे रविवार को जिला मुख्यालय सहित गांवों में हुए उदघाटन शिलान्यास कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना में राज्य की 67 प्रतिशत आबादी कवर हो सकेगी। डॉक्टर भर्ती से राज्य कको 800 चिकित्सक मिलने वाले हैं। अस्पतालों में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी दूर हो सकेगी।

धर्मशालाका लोकार्पण

रतननगर|चिकित्सास्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 लाख रुपए की लागत से बनी धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने सीएचसी के लेबर रूम मोर्चरी को ठीक ढंग से बनाने की घोषणा की और कहा कि धर्मशाला सुचारू ढंग से चलनी चाहिए, तभी इसका लाभ रोगियों उनके परिजनों को मिल सकेगा। मंत्री राठौड़ ने लोगों के अभाव अभियोग भी सुने और निस्तारण का भरोसा दिलाया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने रतननगर कस्बे के विकास में चिकित्सा मंत्री के योगदान की सराहना की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रधान हरलाल सहारण, प्रतापसिंह आदि मंचस्थ थे।

सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

चूरू|गांवदूधवाखारामें 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण समारोह हुआ। चिकित्सा मंत्री राठौड़ ने ग्रामीणों से कहा कि वे एकजुट होकर गांव के विकास के लिए अपना योगदान दें। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो चिकित्सक आवास निर्माण और एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। दूधवाखारा गांव में उप तहसील भवन निर्माण, एक विद्युत ट्रांसफार्मर, गांव में आपणी योजना का पानी सप्लाई करना, रोड़वेज बस स्टैण्ड बनाने, गऊशाला के लिए भूमि आवंटन करना तथा गांव को गौरव पथ से जोड़ने का कार्य जल्द होगा।

चूरू. कार्यक्रममें निशक्तजनों को ट्राइसाइिकल वितरित करती कलेक्टर।

अतिथि सदन का लोकार्पण करते चिकित्सा मंत्री।

चूरू. ढाढ़रगांव में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद राहुल कस्वा।

रतननगर. कार्यक्रमको संबोधित करते अतिथि।

सरकार के एक वर