- Hindi News
- निशक्त कार्मिक संगठन ने दिया चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन
निशक्त कार्मिक संगठन ने दिया चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन
चूरू|राजस्थान निशक्तकार्मिक संगठन ने रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ को ज्ञापन देकर राज्य के विशेषजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष मनोज पूनिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निशक्त जनों की पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपए करने, वाहन भत्ता 1500 रुपए प्रतिमाह करने, पंचायत, स्थानीय निकाय, विधानसभा लोकसभा में आरक्षण देने, नौकरी में आरक्षण सात प्रतिशत करने, निशक्तजन आयुक्त का पद भरने, निशक्तजनों के साथ दुव्यर्वहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, आश्रितों को निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, खेलों अन्य गतिविधियों में वरियता देने, विकलांगों को कियोस्क आबंटन, स्टांप वेंडर, राशन डीलर आदि में समुचित आरक्षण देने, अलग से जनगणगना करवाकर सार्वजनिक करने, विकलांगों को स्वरोजगार कौशल आजीविका मिशन से जोड़ने आदि मांगों को उल्लेख किया गया। ज्ञापन देने वालों में गजराजसिंह राठौड़, मोहन सोनी, कृष्णकुमार मेघवाल, घनश्याम स्वामी, कमला राठौड़, इशहाक खान, गोपीचंद खरवास, गजानंद, अर्चना, इमरान छींपा आदि शामिल थे।