क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
डाबलारोड स्थित स्कूल के खेल मैदान में रविवार को खान क्रिकेट कप प्रतियोगिता का अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिम्मतसिंह राठौड़ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है तथा उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहले है, हारने पर निराशा और जीतने पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए वार्ड 31 पार्षद बाबू खां ने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति मजबूत बनता है तथा शरीर स्वस्थ रहता है। इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों नेअतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन समिति के शहजाद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में सीकर, झुंझुनूं चूरू जिले की 32 टीमें भाग ले रही है। विजेता टीम को 21 हजार रुपए ट्रेक सूट तथा उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए ट्रेक सूट प्रदान किया जाएगा। इस दौरान सुलतान खान सुमेर खान सहित अन्य लोग उपस्थिति थे। संचालन लीलाधर चुलेट ने किया।
चूरू. प्रतियोगिताका उद्घाटन करते अतिथि।